0 384
Main Ad1

सीधी  : धर्मेन्द्र : 29 अप्रैल को आज भारत के महान लोकतंत्र पर्व के उत्सव के दौरान सीधी संसदीय सीट पर मतदाताओं के द्वारा मतदान किया जा रहा है सीधी विधानसभा संसदीय क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा सीटें हैं जिनमें चुरहट सीधी सिहावल चितरंगी सिंगरौली देवसर धौहनी और व्योवहारी की सीट शामिल है । सीधी संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 1843948 है जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 965014 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 878904 है । सीधी  संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की रीति पाठक और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता अजय सिंह राहुल के बीच तय माना जा रहा है । 29 अप्रैल को सीधी संसदीय सीट पर मतदान के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई पड़ा सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथों पर लंबी लंबी कतारें लगाकर अपना मत डालने मतदान केंद्रों में पहुंच गए जिन्हें कतार बद्ध होकर मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ में तैनात कर्मचारियों ने प्रेरित किया । पोलिंग बूथों में मतदान के दौरान मतदाताओं का उत्साह देखने लायक था एन टीवी इंडिया न्यूज़ के रिपोर्टर पहुचते ही मतदाताओं ने अपने मतदाता परिचय पत्र हवा में लहरा कर अपनी खुशी का इजहार किया और लोकतंत्र के पर्व में अपनी सहभागिता निगम निभाने का जज्बा दिखाया । सीधी संसदीय सीट पर  मतदान संपन्नन कराने के लिए 6 हजार से भी अधिक अधिकारी कर्मचारी लगाए गए हैं वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए साढेे 3 हजार पुलिस के जवान  तैनात किया गया है । जिले में चल रहे मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक तरूण नायक, निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक सुबह से ही मतदान केंद्रों के भ्रमण पर निकले हुए हैंं जो शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं NTV India news देश के  मतदाताओं से अपील करता है कि देश के लोकतंत्र के इस महान पर्व पर अपने मत की आहुति डालकर लोकतंत्र को मजबूत करें और एक बेहतर सरकार चुनकर अपना और अपनी आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करें । एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए सीधी शहर के मतदान केंद्र क्रमांक 220, 221 और 222 से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

News TOP Footer