विकास व योजना के नाम पर वोट मांग रही भाजपा : डॉ. राजेश मिश्रा

0 347
Main Ad1

?प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता प्रत्याषी बनकर लड़ रहा चुनाव : रीति पाठक

?भाजपा की महत्वपूर्ण पत्रकारवार्ता आयोजित

Main Ad1

सीधी।

भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण पत्रकारवार्ता स्थानीय वैष्णवी गार्डेन में आयोजित हुई। पत्रकारवार्ता में मुख्य रूप से भाजपा लोकसभा प्रत्याषी सांसद श्रीमती रीती पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेष मिश्रा, लोकसभा संयोजक एवं प्रदेष कार्यसमिति सदस्य के के तिवारी, जिला महामंत्री द्वय डॉ. देवेन्द्र त्रिपाठी, केमला प्रजापति उपस्थित थे। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेष मिश्रा ने कहा कि बूथ स्तर पर भाजपा की सम्पूर्ण तैयारी हो चुकी है, बूथ में कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसम्पर्क के माध्यम से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रहे है। भाजपा विकास और योजनाआें के नाम पर वोट मांग रही हैं, पूरा देष आज मोदीमय हो चुका है, यह पहला मौका है जब लोकसभा चुनाव में भ्रष्टाचार और महंगाई कोई मुद्दा नहीं है, क्योंकि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार और महंगाई पर अंकुश लगाया है। विपक्ष के पास सिर्फ एकमात्र मुद्दा है ‘मोदी को हटाना है।‘ यह मुद्दा सिर्फ इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनता में बढ़ती स्वीकार्यता से विपक्षी दल खतरा महसूस कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि अगर नरेन्द्र मोदी 15 साल तक प्रधानमंत्री बने रहे, तो सारे कांग्रेसी और वामपंथी नेता या तो धूल खायेंगे या फिर घर बैठ जायेंगे। उन्होंने कहा कि यदि 15 साल श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने रहे तो यह देश विश्व में नंबर वन होगा। पूरी दुनिया में भारत की जय-जयकार होगी। पत्रकारवार्ता को संबांधित करते हुए लोकसभा प्रत्याषी श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि सबके सहयोग से जिले में नरेन्द्र मोदी जी का प्रभावी कार्यक्रम हुआ, ऐतिहासिक कार्यक्रम में देष के प्रधानमंत्री को सुनने पूरे संसदीय क्षेत्र से लाखां की संख्या में लोग आए थे। श्रीमती पाठक ने कहा कि यह चुनाव भाजपा संगठन व कार्यकर्ता लड़ रहा है, बूथ स्तर का एक-एक कार्यकर्ता स्वयं प्रत्याषी है, भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा मात्र राजनैतिक दल है जिसमें कार्यकर्ताआें के बल पर कोई भी चुनाव लडा व जीता जाता है। पत्रकारां से जिले की उपलब्धियां के बारे में बताते हुए उन्होने कहा कि पिछले 4 दषक से लंबित पडी ललितपुर, सिंगरौली रेल लाईन के लिए उन्हांने प्रयास किया जिससे उसमें कार्य प्रगति पर आया, अब वह दिन दूर नहीं जब जिले में रेलगाडी चलने लगेगी। इससे कई लोगां को करोडो रूपये मुआवजा, रोजगार भी प्राप्त हुआ है। उन्हांने कहा कि देष के विकास, सम्मान, स्वाभिमान के लिए दूसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनना आवष्यक है। लोकसभा प्रत्याषी श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि कांग्रेस के कर्जमाफी के वादे ने प्रदेश के किसानों को अधर में लटका दिया है। न तो उनका कर्ज माफ हो सका है, न ही उन्हें खरीफ की फसलों के लिए लोन मिल पा रहा है। सरकार ने कुछ किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र भले ही दे दिए हैं, लेकिन कर्ज देने वाली संस्थाओं से उन्हें नोड्यूज् प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है, जिससे वे डिफाल्टर की श्रेणी में आ गए हैं। ऐसी स्थिति में किसान खरीफ की फसल बोने में अपने-आपको असहाय महसूस कर रहा है, क्योंकि खेत की तैयारी के लिए पहले पैसे की जरूरत होती है, जो उसे नहीं मिल पा रहा है। श्री गुर्जर ने कहा कि कर्जमाफी का सहारा लेकर सत्ता में आई कांग्रेस ने किसानों के साथ छलावा किया है। प्रदेश के किसानों ने इस कर्जमाफी के भुलावे में आकर कांग्रेस को वोट भले ही दे दिया हो, लेकिन किसानों को अपनी इस भूल और कांग्रेस के वादे की वास्तविकता का अहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान लोकसभा चुनाव में इस धोखे के लिए कांग्रेस को सबक जरूर सिखाएंगे।

 

News TOP Footer