क्षेत्र का हर कार्यकर्ता चुनाव मैदान में-रीति

0 301
Main Ad1

? मैं तो निमित्त मात्र हूं,  क्षेत्र का हर कार्यकर्ता लड़ रहा है चुनाव :  रीती पाठक

? सीधी शहर एंव चुरहट नगर में संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी ने मांगे वोट

Main Ad1

सीधी।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याषी श्रीमती रीती पाठक द्वारा चुरहट नगर पंचायत एवं सीधी नगर में जनसम्पर्क कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेष मिश्रा एवं लोकसभा संयोजक व प्रदेष कार्यसमिति सदस्य के के तिवारी उपस्थित थे। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियां द्वारा पार्टी चुनाव कार्यालय से बडे ही उत्साह के साथ शहर में रैली निकाली गई। इस दौरान लोकसभा प्रत्याषी श्रीमती रीती पाठक लोगां के प्रतिष्ठान व घरों में जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। जगह-जगह लोगां ने अपना अपार समर्थन भी दिया। रैली भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर अस्पताल चौक होते हुए गांधी चौक, लालता चौराहा, पटेलपुल, बसस्टैण्ड, उंची हवेली, सर्वादय चौराहा, सराफा बाजार, पुरानी गल्ला मण्डी में जनसम्पर्क किया गया। जनसम्पर्क के दौरान लोकसभा प्रत्याषी श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि यह चुनाव साधारण लोकसभा चुनाव नहीं बल्कि ये देश की सुरक्षा और सम्मान का चुनाव है, इस चुनाव में मैं तो निमित्त मात्र हूं, चुनाव इस क्षेत्र का देवतुल्य कार्यकर्ता लड़ रहा है।

उक्त बाते लोकसभा प्रत्याषी श्रीमती रीती पाठक ने चुरहट एवं सीधी नगर में जनसम्पर्क के दौरान लोगों से कही। उन्होने देश के लिए नरेन्द्र मोदी की सरकार की जरूरत बताते हुए कहा कि हर घर, हर गरीब की चिंता उन्होंने की, हर घर की मर्यादा की चिंता कर हर गरीब घर में शौचालयों को बनवाया, हर घर के धुँए की चिंता कर हर गरीब परिवार को गैस सिलेंडर दिया। जिन गरीबों के लिए पक्के मकान सपने थे, उनको साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना बनाकर मदद की। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 50 करोड़ गरीबों को बीमारी से लडने सुरक्षा कवच दिया जा रहा है। इसके अलावा आज हमारे देश का विश्व में जो सम्मान बड़ा वो भाजपा सरकार और श्री मोदी जी की कार्यकुशलता के कारण। साथ ही आज देश के दुश्मन देश हमारे देश की ओर देखने से भी भय खाते हैं वो भी सिर्फ और सिर्फ हमारी सरकार की नीतियों के कारण। पुलमामा जैसे घटना का तत्काल जबाब देने का साहस सिर्फ और सिर्फ भाजपा और मोदी जी में ही है। कांग्रेस पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये पड़ोसी दुश्मन और देशद्रोह करने वालों के स्वर में स्वर मिलाकर सत्ता पाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हांने लोगों से सवाल करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किसानों के कर्जा माफ करने का वायदा किया था किसी का माफ हुआ क्या? इसके अलावा हर बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी किसी को मिला क्या? ये सिर्फ खोखले वायदे कर जनता को धोखा देकर अपने भ्रष्टाचार को दबाए रखने के लिए, अपने काले धन और काले कारनामों को छुपाने के लिए सत्ता हासिल करना चाहते हैं और इसीलिए पूरे देश के चोर-चोर मौसेरे भाई मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं पर अब जनता सब जानती है। भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को भ्रष्टाचारविहीन, पारदर्शी, निर्णायक, लोकाभिमुख और कड़े फैसले लेने वाली सरकार दी है। लोगों को इस बात की अनुभूति है कि मोदी सरकार उनकी अपनी सरकार है। भाजपा ने नरेन्द्र मोदी जी के रूप में देश को सर्वाधिक परिश्रमी प्रधानमंत्री दिया है जो विश्व के सबसे लोकप्रिय और दूरदर्शी जननेता हैं। मोदी जी ने देश के सामने उच्जवल भारत का संकल्प रखा। नई कार्य संस्कृति विकसित की और अनेक सफल जन अभियानों को परिणाममूलक बना दिया। 29 अप्रैल को आप सभी पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान करे और अपना आशीर्वाद भाजपा को प्रदान करें। रैली में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

News TOP Footer