मोदी कभी गरीबों का भला नहीं कर सकते-राहुल

0 398
Main Ad1

?भाजपा को सता रही हार की चिंता : रिंकू

सीधी।

Main Ad1

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के युवा नेता आकाश सिंह चौहान रिंकू सीधी सहित सिहावल एवं चुरहट विधानसभा क्षेत्र में भी प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। चुरहट के कमर्जी में आयोजित चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष सतना रश्मि पटेल सहित रिंकू की भी उपस्थिति रही।

इस दौरान अजय सिंह राहुल द्वारा आमजन से प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने सहित केन्द्र सरकार की कमियां बताने एवं मोदी के नाम पर भाजपा प्रत्याशी की राजनीति को भी असफल बताया गया। उन्होने कहा कि मोदी कभी गरीबों का भला नहीं कर सकते हैं।

इस दौरान रश्मि पटेल ने भी उपस्थित जनसमुदाय के समक्ष अजय सिंह राहुल के लिए जनसमर्थन मांगा।

कांग्रेस के युवा नेता आकाश सिंह रिंकू ने कहा कि कांग्रेस से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को प्रत्याशी बनने के बाद ही भाजपा को हार की चिंता सताने लगी है। वैसे भी भाजपा के कई जिले के नेता पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। तभी से प्रत्याशी हार मानने लगीं थीं वहीं राहुल का जनाधार बढ़ते देख हार की और चिंता समा गई है। जिस वजह से मोदी के दम पर विजय पाने की जुगाड़ मेंं भले ही भाजपा प्रत्याशी हैं लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है, उन्हे मालुम है कि मोदी के झांसे में आने से चुनाव के बाद इस संसदीय क्षेत्र का भला होने वाला नहीं है। एक बार सांसद रीती पाठक विजय दिलाकर जनता उन्हे भलीभांति पहचान लिये हैं। काम में कोई लगाव न होने एवं कार्यकर्ताओं सहित जनता से दूरी बनाने के कारण ही उनका जनाधार खिसक गया है।

श्री रिंकू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है ऐसे में दूसरी पहिया यानी की केन्द्र में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी तो चहुमुखी विकास के काम होंगे। इसके लिए अजय सिंह राहुल को विजय दिलाकर उन्हे सांसद बनाने से ही इस जिले का विकास होगा।

कार्यक्रम के दौरान संतोष जायसवाल, मिश्रिलाल सोनी, महेन्द्र सिंह, लालमणि सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, टीपी मिश्रा, रतिभान पटेल, रामभिलाष पटेल, शंभू गौतम, प्रदीप द्विवेदी, प्रदीप सिंह दीपू, पंकज सिंह पटपरा विकास साहू सहित काफी सं या में लोगों की उपस्थिति रही। वहीं इसके एक दिन पहले बुधवार को श्री रिंकू द्वारा सीधी विस अंतर्गत अधरी गड़ई एवं कोचिला में कार्यक्रम का आयोजन कर अजय सिंह राहुल के लिए जनसमर्थन में लोगों को विजय दिलाने की अपील की। यहां भी लोगों की काफी भीड़ यह बयां कर रही थी कि इस बार राहुल प्रचण्ड मतों से विजय हासिल करेंगे। इस दौरान अच्छेलाल बैगा उपसरपंच, शाहिद खांन, सत्तार खांन, विकास साहू, मो. यूनूस, रामगरीब बैगा, श्यामकली बैगा, शिवभान सिंह मरकाम, तेजभान सिंह, पुष्पराज सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, फकरूद्दी, असंारी सहित काफी लोगों की उपस्थिति रही। 

०००००००००००००००

News TOP Footer