पुनः आशीर्वाद मिला तो सीधी संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में नही छोडूंगी कसर-रीती

0 313
Main Ad1

?भाजपा प्रत्याशी ने विधायक शरद कोल व सभी कार्यकर्ताओं के साथ ब्यौहारी विधानसभा में किया जनसंपर्क

सीधी।

सीधी सांसद व भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती रीती पाठक ने विधायक श्री शरद कोल, विधानसभा प्रभारी श्री विमलेश मिश्रा, के.पी. सिंह व भाजपा जिला मंत्री कमलेश गुप्ता सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के शहर गढ़, कुम्हिया, निम्हिया, धरी नं.-02 अमहरा, केवटिहा, जनकपुर, झिरिया, गौटियान, बुढ़वा, बाणसागर, मऊ, पोड़ी में सघन जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आगामी 29 अप्रैल को मतदान करने हेतु आग्रह किया। अपने उद्बोधन के दौरान सीधी सांसद ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्र का चुनाव है राष्ट्र को सुरक्षित व विकसित करने का चुनाव है। इस चुनाव में एक तरफ सारे विरोधी दल और एक तरफ मोदी जी अकेले। विगत पॉच वर्षों में केन्द्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे देश में गॉव, गरीब, पिछड़ा, मजदूर, किसान व मध्यम वर्गीय सहित सभी वर्गो के लिये अनेकानेक विकास कार्य किये गये है और खास बात यह है कि केन्द्र सरकार द्वारा विगत पॉच वर्षों में जितनी भी योजनाएं बनायी गई है वो सभी धरातल पर क्रियान्वयित है चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो उज्ज्वला योजना हो, सौभाग्य योजना हो, प्रधानमंत्री जनधन योजना हो, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना हो, आयुष्मान भारत योजना हो सभी योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को मिला है। मै आपसे एक प्रत्यक्ष उदाहरण साझा करना चाहती हूं, इसी विधानसभा में एक स्थान है वनचांचर जहां प्रसिद्ध मंदिर है लगभग एक वर्ष पूर्व यादव परिवार के पति-पत्नी की आकसीय विजली गिरने से एक साथ मृत्यु हो गई थी मै उस परिवार में संवेदना प्रकट करने भी गई थी, जाने पर पता चला कि उक्त दोनों मृतकों का प्रधानमंत्री बीमा योजना अंतर्गत बीमा कराया गया था। जिला अधिकारी से दूरभाष पर बात कर उक्त बिषय से अवगत कराया तत्पश्चात तत्काल वहां तहसीलदार आये और उनके द्वारा जानकारी दी गई कि दोनों मृतकों का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के योजनान्तर्गत चार-चार लाख रूपये स्वीकृत हो गये है यह उदाहरण इसलिये मेरे द्वारा आप लोगों के समक्ष रखा गया कि आप लोग भी जाने केन्द्र सरकार की संवेदनशीलता सांसद रहते हुए क्यूंकि इस विधानसभा क्षेत्र में विगत चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के विधायक नही थे, मेरे द्वारा यह प्रयास रहा कि आप सभी विधानसभा क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार के विधायक की कमी न महसूस हो। चाहे वह विजयश्रोता में शक्तिपुंज का स्टापेज हो, चाहे सिंगरौली से ब्यौहारी होते हुए दिल्ली व भोपाल जाने वाली नई ट्रेने हो। मेरे द्वारा ग्राम पंचायत सरसी में उद्योग स्थापित करने हेतु केन्द्रीय मंत्री जी से मिलकर आग्रह किया गया था और केन्द्र सरकार ने बिषय को गंभीरता से लेते हुए टीम भेजकर स्थल निरीक्षण भी करवाया। उस पर अभी कार्यवाही चल रही है। उद्योग स्थापना की स्वीकृति मिल चुकी है। चुनाव के बाद आशा है कि कार्य प्रारंभ हो जायेगा। मेरे द्वारा अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस को जबलपुर से ब्यौहारी तक बढ़ाने की मांग की गई है, और विभिन्न कार्य मेरे द्वारा सांसद निधि कराया गया था। यदि आगे भी आपका आशीर्वाद मिला तो सीधी संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नही छोडूंगी। इसी क्रम में अपना विचार व्यक्त करते हुए विधायक श्री शरद कोल ने कहा कि मुझे विधायक बनाकर आप लोगों ने विकास का एक पहिया मजबूत किया है अब बड़ी बहन रीती पाठक को पुनः सांसद बनाकर विकास का दूसरा पहिया मजबूत करने की आवश्यकता है मेरा वादा है कि हम दोनों भाई-बहन मिलकर ब्यौहारी के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नही छोडूंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गेश तिवारी, श्रीमती मीरा गौतम, शिवप्रसाद कुशवाहा, अजय शुक्ला, रमाकांत तिवारी, शोभनाथ तिवारी, जगदम्बा पाण्डेय, मनीलाल जी, गणेश जी, राजेश कोल, रघुपति साकेत, पवन साहू, रामभजन सिंह गोंड़ एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Main Ad1
News TOP Footer