धौहनी विधायक द्वारा की गई आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की पुष्टि

0 1,043
Main Ad1

?सहायक निर्वाचन अधिकारी मझौली ने उल्लंघन की पुष्टि का भेजा प्रतिवेदन 

सीधी।

Main Ad1

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर लोकसभा संसदीय क्षेत्र सीधी 11 एवं उपखंड अधिकारी मझौली के द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित प्रतिवेदन में धौहनी विधानसभा से भाजपा विधायक कुंवर सिंह टेकाम के खिलाफ आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन के मामले की पुष्टि की है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि भाजपा द्वारा नुक्कड़ सभा के लिए अनुमति ली गई थी जहां ग्राम धनौली में सभा के दौरान भाजपा विधायक द्वारा ग्रामीणों की मांग पर 5 हैंड पंप दिए जाने की घोषणा सार्वजनिक तौर पर की गई थी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी मझौली ने अपने प्रतिवेदन में मामले का उल्लेख करते हुए कहा है कि प्रदीप सिंह दीपू प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रस्तुत शिकायत के संबंध में व्ही टी एस प्रभारी राजस्व निरीक्षक वृत्त जोबा से रिपोर्ट प्राप्त की गई। जिसमें पाया गया कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन हुआ है। अब देखना यह दिलचस्प है कि जिला निर्वाचन अधिकारी इस मामले में भाजपा के धौहनी से विधायक कुंवर सिंह टेकाम के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं ?

#####################

News TOP Footer