सीधी में रेल लाने रीती ने किया भागीरथी प्रयास : राजेन्द्र शुक्ला

0 456
Main Ad1

?पूर्व मंत्री रीवा विधायक ने किया जनसभा को किया संबोधित
सीधी।

प्रदेष शासन के पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक, सीधी लोकसभा चुनाव प्रभारी राजेन्द्र शुक्ला द्वारा आज भाजपा लोकसभा प्रत्याषी श्रीमती रीती पाठक के पक्ष में चुरहट विधानसभा के ग्राम कमर्जी, बरिगवां, कोल्हूडीह, ककरहा सहित कई गांवां में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेष कार्यसमिति सदस्य व लोकसभा संयोजक के के तिवारी, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्रा, विधानसभा प्रभारी मोतीलाल पटेल, केमला प्रजापति, श्रीमती अंजू पाठक, मनोज सिंह चौहान, कृष्णबहादुर सिंह बब्बू कक्का, लाल बहादुर सिंह चौहान, श्रीमती मोहरकली तिवारी, ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री, राजराखन पटेल, कमलेष्वर गौतम, अषोक पटेल, अविनाष त्रिपाठी, षिवलाल सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि सीधी जिले में रेल लाने के लिए रीती पाठक ने भागीरथी प्रयास किया है, वह दिन दूर नहीं जब सीधी में रेल दौडने लगेगी, हजारां लोगां को रोजगार मिलेगा। लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री शुक्ल ने कहा कि रेल आने से जिले का पिछड़ापन दूर हो जायेगा, किसी भी क्षेत्र के विकास में रेल सबसे बडा माध्यम होता है। उन्हांने कहा कि सीधी और सिंगरौली में पिछड़ेपन के कलंक को धोने के लिए दूसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाईये जिससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। श्री शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र की जनता सोच समझ कर मतदान करती है, इसीलिए विधानसभा के चुनाव में पूर्णबहुमत भाजपा को दिया था, पुनः लोकसभा चुनाव में उसी प्रकार विन्ध्य क्षेत्र से कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है। चुरहट की जनता अब इस बात को भलीभांति समझ चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी गरीब, किसान, मजदूरां की पार्टी है, बहुत दिनां तक चुरहट में सामंतषाही की परम्परा चली है अब नहीं चलने वाली है। श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेष कांग्रेस के शासनकाल में व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमराई हुई हैं। अभी सिर्फ साढ़े तीन माह ही सरकार में आए हुए हैं, लेकिन पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को 2-2 लाख रुपए का झांसा देकर फंसा लिया और अब किसान भी कह रहे हैं कि दो-दो लाख रुपए के लालच में आ गए, लेकिन अब नहीं आएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं से चुन-चुनकर बदला लिया जा रहा है। उन्हांने कहा कि बदले की राजनीति बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे। यदि बदले की भावना से राजनीति की तो सड़कों पर आकर उतरेंगे। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कोई रसगुल्ला नहीं है, जो कोई भी खा जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेष कार्यसमिति सदस्य लोकसभा संयोजक के के तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में चारों तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है। मध्यप्रदेश में हर जगह ट्रांसफर का धंधा चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हर चीज बिकाऊ है। एक अधिकारी का दिन में तीन-तीन बार तबादला किया जा रहा है। पूछने पर जबाव मिलता है कि वह ज्यादा पैसे दे रहा है। कांग्रेस सरकार में जनता को लूटने का धंधा बना हुआ है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। उन्हांने कहा कि प्रदेष में जब भाजपा की की सरकार थी तब कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं गई थी, लेकिन अब कांग्रेस सरकार ने सभी योजनाओं को बंद कर दिया। अब जब किसी बुजुर्ग को तीर्थ यात्रा पर जाना होता है तो उसे भाजपा सरकार की याद आती है। अंतिम संस्कार के समय का पैसा भी कांग्रेसियां ने बंद कर दिया है। बिजली के बिल भरते समय कोई बीमार होता है उसे भी कोई माता-पिता जब अपने बच्चे की फीस भरते हैं तो उन्हें भी भाजपा की वह सरकार याद आती हैं। जितना विकास देश में पिछले 50 वर्षों में नहीं हुआ था, उससे कहीं ज्यादा विकास पिछले पांच वर्षों में हुआ है। अब देश का नवनिर्माण हो रहा है, भारत संपन्न राष्ट्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ बोलने वाले हैं। पहले इंदिराजी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, फिर राजीव गांधीजी ने भी दिया, लेकिन गरीबी नहीं हटा पाए। उसके बाद से कांग्रेस के कई प्रधानमंत्री आए, लेकिन गरीबी नहीं हटा पाए। अब राहुल गांधी गरीबों को झांसा दे रहे हैं कि उनके खातों में पैसा डालेंगे। कांग्रेस ने पहले जो वादे किए थे, वे तो अब तक पूरे नहीं हुए हैं और अब फिर से देश की जनता को झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 तक कोई भी गरीब कच्ची झोपड़ी में नहीं रहेगा, भाजपा की सरकार हर गरीब को पक्का मकान बनाकर देगी। हर घर में उज्ज्वला योजना के कनेक्शन होंगे। किसानों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन दी जाएगी। बिना ग्यारंटी का कर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह हर हाल में करती है।

News TOP Footer