राहुल ही कर सकते हैं सीधी का समुचित विकास- कमलेश्वर द्विवेदी


पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी ने किया कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क
सीधी।
पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल के समर्थन में आज सीधी विधानसभा के अमरवाह सेक्टर के ग्राम पंडखुरी धनखोरी तेंदुआ एवं करगिल सहित कई गांवों का सघन जनसंपर्क कर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को भारी बहुमत से बिजली बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सीधी संसदीय क्षेत्र मैं आज तक जो भी विकास हुआ है वह स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह एवं राहुल भैया वा इंद्रजीत कुमार की देन है| आगे भी जो कुछ भी विकास के कार्य होंगे वह राहुल भैया ही करेंगे उन्होंने कहा कि 15 साल से भाजपा की सरकार थी लेकिन भाजपा सरकार में सीधी जिले में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ| पूरी तरह से सीधी का विकास भाजपा शासन में अवरूद्ध रहा अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है और यदि सीधी से अजय सिंह राहुल सांसद बन कर जाएंगे तो प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की अधिक से अधिक योजनाएं सीधी जिले में संचालित होगी।

