26 को प्रधानमंत्री मोदी के सीधी दौरे को लेकर भाजपा में उत्साह

0 231
Main Ad1

राजेन्द्र शुक्ला ने किया नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

?कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था से जुडे पदाधिकारियां की ली गई तैयारी बैठक

Main Ad1

?सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजार

सीधी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जिला आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं, तैयारी का जायजा लेने के लिए कार्यक्रम स्थल पर म.प्र. लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व प्रदेष अध्यक्ष सतीष उपाध्याय, सीधी लोकसभा चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला पहुंचे। उनके साथ मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेष मिश्रा एवं लोकसभा संयोजक व प्रदेष कार्यसमिति सदस्य के के तिवारी, ब्रजेन्दनाथ मिश्रा, सुभाष सिंह उपस्थित रहे। विदित हो कि देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा प्रत्याषी श्रीमती रीती पाठक के पक्ष में सभा संबोधित करने 26 अप्रैल को सीधी आ रहे हैं। श्री मोदी की विषाल जनसभा शहर के समीप ग्राम मडरिया बाईपास के पास होगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेजी से शुरू हो चुकी है। देष व प्रदेष की सुरक्षा ऐजेन्सियां व व्यवस्था से जुडे प्रमुख लोग सीधी पहुंच चके हैं। जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के प्रमुख नेता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीधी लोकसभा चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने व्यवस्था से जुडे लोगों को श्री मोदी के कार्यक्रम स्थल मे आने वाले आगंतुकां के छाया एवं पानी की व्यवस्था करने की बात कही। जिससे उनके तपती धूम में राहत मिल सके। सभास्थल के निरीक्षण के दौरान बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, पानी की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

व्यवस्था में लगे कर्मचारियां से उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने लगभग डेढ से दो लाख लोग सभा स्थल पर पहुचेंगे, सभी लोगों को बैठने, धूप से बचने छाया की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था पर विषेष ध्यान आकृष्ट कराया गया। सभास्थल का जायजा लेने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेष मिश्रा द्वारा हेलीपैड का भी निरीक्षण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीधी आगमन को लेकर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं जनता दनार्दन में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शहर के गली कूचो में नरेंद्र मोदी के आगमन की चर्चाओं का बाजार गर्म है। ज्ञात हो कि म.प्र. लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व प्रदेष अध्यक्ष सतीष उपाध्याय, सीधी लोकसभा चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला द्वारा सभा स्थल में व्यवस्था से जुडे भाजपा पदाधिकारियां की तैयारी बैठक भी ली गई। इस दौरान उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं प्रषासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

News TOP Footer