बड़े भाई अभिमन्यु सिंह ने मांगे राहुल के लिए वोट

0 327
Main Ad1

कुंवर अर्जुन सिंह के बड़े बेटे अभिमन्यु सिंह ने संभाला मोर्चा

सीधी।

सीधी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल के अग्रज अभिमन्यु सिंह दीपू भैया ने आज चुरहट विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में अजय सिंह राहुल के पक्ष में जनसंपर्क किया। तथा मतदाताओं से उन्हें चुनाव जिताने की अपील की। दीपू भैया ने कहा कि स्वर्गीय दाऊ साहब हमारे बीच नहीं है किंतु राहुल को यह ना लगे कि वे अकेले हैं।  मै अस्वस्थ हूं परंतु आप सब के प्रेम और आशीर्वाद से अभिभूत होकर हाजिर हुआ हू ।मुझे पूरा भरोसा है कि आप सभी का आशीर्वाद राहुल को मिलेगा। इसी में चुरहट परिवार का सम्मान है। जिसकी पहचान दाऊ साहब ने देश और प्रदेश में बनाई थी।

Main Ad1
News TOP Footer