पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह “भवर साहब” ने आज चुरहट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुशमहर,मडवा,सरपहा, चरकी में सघन जन संपर्क करके कांग्रेश प्रत्याशी अजय सिंह राहुल भैया के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान भंवर साहब ने कहा कि यदि सेवा की भावना हो तो लोकतंत्र में चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दल बाधक नहीं हैं।यह शिक्षा मुझे स्वर्गीय काका साहब से मिली थी। कक्का साहब ने 1957 का विधानसभा चुनाव इसी क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। और वे चुनाव जीते थे।उन्ही के पद चिन्हों पर चलते हुए मैंने भी अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत इसी क्षेत्र से की,और निर्दलीय चुनाव जीता।
बाद में कक्का साहब ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से कांग्रेस की सदस्यता ली और वह आजीवन कांग्रेस के होकर रह गए।आज राहुल उसी परंपरा का निर्वाह कर रहे हैं।मुझे भरोसा है कि आप सभी राहुल को अपना आशीर्वाद देंगे और कक्का साहेब के राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे। इसी में हमारा आपका,सबका और सीधी लोकसभा क्षेत्र का हित है।