। सीधी जिले की सिमरिया चौकी अंतर्गत कुबरी गांव में संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला शव ।

0 822
Main Ad1

धर्मेद्र : 2 अप्रैल को सीधी जिले के सिमरिया चौकी अंतर्गत ग्राम कुबरी नदी के पास उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों को एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला । मृतक ग्राम पौड़ी निवासी अमीर प्रजापति उम्र 44 वर्ष बताया गया है । घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर जमा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी लेकिन इसी दौरान मृतक के परिजनों और वहां पर जमा लोगों ने उक्त घटना को हत्या की साजिश बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और कुछ देर बाद सिमरिया में सड़क पर जाम लगा दिया जिसके बाद माहौल गर्म हो गया इस दौरान कुछ राजनीतिक दलों के लोगों ने भी पहुंचकर अपनी रोटियां सेकनी शुरू कर दी । इस दौरान पुलिस लोगों को  समझाइश देती नजर आई पुलिस ने लोगों को बताया कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ।  NTV India news इस मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक तरूण नायक से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर लोगों के बयान दर्ज कर  मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है लेकिन मृतक की मौत का कारण क्या है यह तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा । देर शाम घटनास्थल से मामले की तहकीकात करके वापस आए एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जानकारी चाहि तो उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति का कोई मामला सिमरिया चौकी में नहीं था वह अपनी कोई शिकायत या बात लेकर गया था जिसकी जांच की जा रही है आगे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच वरिष्ठ स्तर से कराई जा रही है दोषी किसी भी व्यक्ति को इस मामले में बख्शा नहीं जाएगा ।

News TOP Footer