! ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन आए समर्थक की जेब कटी !

0 279
Main Ad1

ग्वालियर.में कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन समर्थकों की भीड़ में किसी ने एक कार्यकर्ता की जेब काटने की कोशिश की। इस पर शोरशराबा शुरू हो गया और कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए। खुद को सिंधिया का समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता बताने वाले युवक की कांग्रेसियों ने पिटाई कर दी।रेलवे स्टेशन पर सिंधिया का स्वागत करने के लिए शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची थी। स्वागत करने के बाद सिंधिया स्टेशन से रवाना हो गए। उनके जाते ही कांग्रेसियों की भीड़ ने एक कांग्रेसी कार्यकर्ता की जमकर धुनाई कर दी। जिस युवक के साथ मारपीट की गई, उसका नाम धर्मेंद्र शर्मा बताया जा रहा है। युवक ने भी खुद को कांग्रेसी बताया और कहा कि वह 25 साल से सिंधिया समर्थक है। पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया। हालांकि फरियादी और आरोपी दोनों ही एक-दूसरे की शिकायत लेकर पड़ाव थाने पहुंचे।इस दौरान सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। उनसे ग्वालियर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का नाम पूछा गया, लेकिन उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। सिंधिया स्टेशन से सीधे जयविलास पैलेस पहुंचे और बाद में कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए शिवपुरी निकल गए।

News TOP Footer