! सीधी में पुलिस के जवानों ने मनाई अनोखी होली मिट्टी में सराबोर होकर खेली होली !

0 275
Main Ad1

हमारे देश की पुलिस   हमेशा लोगों की जान माल की रक्षा और कानून व्यवस्था बनाने में लगी रहती है । लोग हमेशा पुलिस को लोगों की जान माल की रक्षा करते अपराधियों असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करते देखते रहते हैं कभी कभी ऐसे भी वक्त आते हैं जब लोग पुलिस को गरीब और असहाय की मदद करते भी देखते हैं ।  लोग जब अपना त्यौहार मनाते हैं और खुशियां समेटते हैं ऐसे वक्त में भी पुलिस रात दिन एक करके लोगों की और कानून व्यवस्था की सुरक्षा करती है । लोग बेफिक्र होकर त्योहार मनाते है ।  22 मार्च को  सीधी शहर के पुलिस लाइन में पुलिस का एक नया रंग रूप दिखाई पड़ा होली की त्योहार की ड्यूटी करने के बाद सीधी के पुलिस अधीक्षक तरूण नायक ने पुलिस के जवानों को भी होली खेलने के लिए होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें पुलिस के जवानों ने पुलिस अधीक्षक तरूण नायक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को रंग आबीर लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी पुलिस अधीक्षक ने भी जवानों को अबीर लगा कर होली की शुभकामनाएं दी होली के मौके पर ही डीजे की व्यवस्था की गई थी जिसमें पुलिस के जवानों की मस्ती देखते ही बनती थी पुलिस के जवान नाच झूम कर होली का आनंद उठा रहे थे ।पुलिस के जवानों ने मौके पर होली को अलग तरीके से मनाने की भी व्यवस्था कर रखी थी पुलिस के जवानों ने कीचड़ होली का मैदान बनाया था जिसमें अनेक जवान एक दूसरे को कीचड़ में सराबोर कर के होली की खुशियां मना रहे थे और लोगों को यह दिखाने की कोशिश कर रहे थे की इस मिट्टी से उनका कितना गहरा नाता और लगाव है । इस 2 घंटे की होली के बाद सभी जवान एक बार फिर देश और समाज की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य मार्ग पर तत्पर हो जाएंगे NTV India news पुलिस के सभी जवानों और अधिकारियों को होली की मंगल शुभकामनाएं देता है।

News TOP Footer