भारत मे बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों पर रोक की खबर

0 219
Main Ad1

विगत दिवस  इथियोपिया में रविवार को हुए विमान हादसे के बाद भारत समेत 45 देशों ने बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों पर रोक लगा दी है। रोक लगाने वाले देशों में 28 यूरोप के हैं। भारत में जेट एयरवेज और स्पाइस जेट के पास इस मॉडल के कुल 17 विमान हैं। नागरिक उड्डयन सचिव ने बुधवार शाम 4 बजे सभी एयरलाइंस की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इससे पहले नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी बोइंग 737 मैक्स विमानों को ग्राउंडेड करने के लिए कहा है। हालांकि, इन विमानों पर मंगलवार रात से ही रोक लगा दी गई लेकिन कुछ उड़ानें विदेशों से वापस लौट रही होंगी इसलिए 4 बजे तक का वक्त दिया गया था !

News TOP Footer