अर्जुन कपूर के बारे में बोलीं मलाइका अरोड़ा- सभी को प्यार की तलाश

![]()
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. 2 साल पहले अरबाज खान के साथ उनका तलाक हो गया था. तकरीबन 19 साल तक उनकी शादी चली. काफी वक्त अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को छिपाने के बाद अब मलाइका ने धीरे-धीरे इसे उजागर करने का फैसला कर लिया है.
हाल ही में जब मलाइका से अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप की खबरों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सब मीडिया का बनाया हुआ है. मलाइका ने कहा, “मुझे लगता है सभी मूव ऑन करके प्यार और एक साथी पाना चाहते हैं, कोई ऐसा जिसके साथ वह सामंजस्य बिठा सकें. यदि ऐसा हो जाता है तो मैं मानती हूं कि आप लकी हैं. यदि आप ये कर सकते हैं तो मुझे लगता है कि आप किस्मत वाले हैं जो आपको जीवन में खुश रहने का दूसरा मौका मिल गया.”

