चलती स्कूटी में लगी आग, दुकानदारों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

0 591
Main Ad1

[सीधी], [12/03/25] – सिटी कोतवाली मार्ग पर आज शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलते हुए एक TVS Jupiter स्कूटी में अचानक आग लग गई। यह घटना पोस्ट ऑफिस के समीप घटी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार को अचान क आग की लपटें दिखीं, जिसके बाद वह तुरंत वाहन छोड़कर दूर हट गया। आसपास मौजूद स्थानीय दुकानदारों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पानी और अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

Main Ad1

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे, हालांकि तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि वाहनों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

News TOP Footer