सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक ने गोपाल दास मंदिर के सौंदरीकरण कार्य का किया भूमि पूजन

0 225
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 24 नवंबर को सीधी विधानसभा क्षेत्र के सीधी शहर के गोपाल दास मंदिर सीधी में सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक द्वारा गोपाल दास मंदिर में गेट पार्किंग एवं लाइट कार्य का भूमि पूजन वैदिक मंत्र के साथ संपन्न कराया गया बताया गया कि गोपाल दास मंदिर के सौंदरीकरण का कार्य मुख्यमंत्री अधो संरचना मद के द्वारा 150 लाख रुपए की राशि से कराया जाएगा जिसके पूर्ण करने की समय सीमा भी निर्धारित की गई है कार्यक्रम के भूमि पूजन के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि सीधी विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरे पार्टी कार्यकर्ता सब मेरे परिवार हैं और मुझसे जो कुछ बन पड़ेगा मैं अपने परिवार के विकास के लिए पूरी ताकत से करूंगी। कार्यक्रम के दौरान श्री विधायक श्रीमती रीती पाठक ने मंदिर के साधु संतों को वस्त्र प्रदान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक से सीधी के विकास को लेकर उनसे कई सवाल किए जिनका जवाब देते उन्होंने कहा कि सीधी विधानसभा क्षेत्र का विकास करना मेरी जिम्मेदारी है जिसका मैं निर्वहन करूंगी।

News TOP Footer