सीधी शहर के पूजा पार्क श्री राम कथा श्रवण करने पहुंचे जिले के सांसद डॉ राजेश मिश्रा

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के पूजा पार्क में 21 नवंबर से 29 नवंबर तक भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है पूजा पार्क में श्री धाम अयोध्या जी से पधारे कथा व्यास दिव्यानंद जी महाराज के द्वारा भव्य श्री राम कथा सुनाई जा रही है 23 नवंबर को पूजा पार्क में मौजूद भक्तों को श्री राम कथा सुनाते हुए कथा व्यास दिव्यानंद जी महाराज ने कहा कि जीवन में माता-पिता और गुरु की कही बातों पर कभी विचार नहीं करना चाहिए बाकी सभी की कही बातों पर विचार करने के बाद उस पर अमल करना चाहिए भगवान श्री राम ने भी माता-पिता और गुरु की आज्ञा पर विचार नहीं किया और उन्होंने उनका पालन करके वे मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहलाए। सीधी शहर के पूजा पार्क में चल रही श्री राम कथा का श्रवण करने आज सीधी जिले के सांसद डॉ राजेश मिश्रा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू सीधी शहर के वरिष्ठ युवा समाजसेवी डॉ अनूप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाए कथा श्रवण करने मौजूद रही।
