ग्राम पंचायत चौफाल कोठार भवन का ताला तोड़कर कंप्यूटर का मॉनिटर, टीवी और कई पुरानी फाइलें हुई चोरी

0 205
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 5 नवंबर की दरमियानी रात जमोड़ी थाना अंतर्गत जनपद सीधी के ग्राम चौफाल कोठार के ग्राम पंचायत भवन का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने कार्यालय में रखे कंप्यूटर का मॉनिटर टीवी प्लास्टिक की कुर्सी और कई पुरानी फाइलें चुरा ले गए घटना की जानकारी मिलने पर गांव की सरपंच शोभा यादव पति रावेद्र यादव ने मामले की सूचना जमोड़ी थाने में दी इसके बाद पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी घटनास्थल से पुलिस के निरीक्षण के बाद ग्राम पंचायत चौफाल कोठार की सरपंच शोभा यादव पति रावेद्र यादव ने जमोड़ी थाने पहुंचकर चोरी के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई फरियादिया सरपंच द्वारा बताए गए कथन के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है जमोड़ी थाने में चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करने आई सरपंच शोभा यादव और ग्राम पंचायत के चौकीदार ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी सरपंच शोभा यादव ने कहा कि इस घटना में गांव के ही कुछ लोग शामिल होंगे जिनकी हमारे पति से नाराजगी चल रही है। ग्राम पंचायत चौफाल कोठार भवन में हुई चोरी की घटना को लेकर जमोड़ी पुलिस काफी संवेदनशील है और मामले की गहनता से जांच कर रही है अब देखना है कि पुलिस के जांच की बात क्या नतीजा निकल कर सामने आता है। सरपंच शोभा यादव ने पंचायत भवन में हुई चोरी की इस घटना की सूचना कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, और जनपद सीधी में भी दी है।

News TOP Footer