स्वच्छता अभियान को बनाए जन आंदोलन कहा सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने

सीधी धर्मेंद : 02 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन को स्वच्छता दिवस के रूप में पूरे जिले में मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का अयोजन विधायक सीधी रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य तथा जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह की अध्यक्षता में अटल आॅडोटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में सफाई मित्रों तथा स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान के लिए विद्यालयों, संस्थाओं तथा समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर भोपाल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन एवं अमृत योजना अंतर्गत 685 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उपस्थित जनों ने स्वच्छता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी उद्बोधन को देखा और सुना। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक श्रीमती पाठक ने स्वच्छता शपथ तथा नशा मुक्त समाज की शपथ उपस्थित जनों तथा विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को दिखाई। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 10 वर्ष पूर्व जो स्वच्छता की अलख जगाई थी उसके सकारात्मक परिणाम हमें अपने चारों ओर दिख रहें है। अब इस स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर जन आंदोलन बनाना हमारी जिम्मेदारी है। जैसे हम अपने घरों को स्वच्छ रखते हैं उसी प्रकार अपने परिवेश को भी स्वच्छ रखें। देश स्वच्छ होगा तभी स्वस्थ होगा और आगे बढ़ेगा । इसी मंशा के साथ प्रधानमंत्री जी ने देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने स्वच्छ भारत अभियान को प्राथमिकता दी। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत अशोक तिवारी द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत जिले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों को विस्तारपूर्वक बताया गया। उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
