जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत अंशुमान राज ने 187 आवेदकों की समस्याओं को सुना

सीधी धर्मेंद : नागरिकों के समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इस बार आयोजित जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमान राज द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 187 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जनसुनवाई में 2 आवेदकों की शारीरिक स्थिति को देखते हुए सीईओ जिला पंचायत ने सामाजिक न्याय विभाग द्वारा उन्हें सहायक उपकरण प्रदान कराए। जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित निराकरण होने से आवेदक बहुत खुश और संतुष्ट दिखे। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
