शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में सांसद डॉ० राजेश मिश्रा ने किया वार्षिक पुरष्कार वितरण

सीधी धर्मेंद : शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में सीधी सांसद डॉ० राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें रीवा संभाग के उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ० आर० पी० सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में सामिल हुए साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ० विक्रम सिंह एवं श्री प्रमोद द्विवेदी जी विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे । सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० ओ०पी० नामदेव ने सभी का स्वागत अपने उदबोधन के माध्यम से किया । कार्यक्रम में अतिरिक्त संचालक डॉ० आ० पी० सिंह ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा पुरस्कार वितरण सिर्फ जीतने वालों के लिए नहीं यद्यपि उनके लिए अधिक प्रेरणाप्रद होता है जो पीछे रह गए है मुख्य अतिथि सीधी सांसद डॉ० राजेश मिश्रा जी ने छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणास्पद वक्तव्य रखते हुए कहा कि प्राध्यापक उस मूर्तिकार की तरह है जो पत्थर रुपी छात्र को किसी भी मूर्ति में बदल सकते है ऐसा कोई अक्षर नहीं है जिसमें मन्त्रशक्ति ना हो, ऐसा कोई पौधा नहीं है जिसमें कोई औषधि गुण ना हो , ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जिसमें कोई गुण ना हो , ऐसे व्यक्ति ही दुर्लभ हैं जो हर व्यक्ति में गुण देखकर उन्हें संगठित कर सकें और यह भूमिका गुरु ही पूर्ण कर सकता है। उन्होंने हर क्षेत्र में छात्राओं के छात्रों से आगे रहने का उल्लेख किया उन्होंने छात्राओं को खेल व शिक्षा में सीधी का नाम विश्व पटल पर उभारने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
