पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक अजयसिंह के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देने तांता लगा

0 148
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजयसिंह के जन्मदिन पर आज बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं,कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भोपाल स्थित उनके निवास सी 19, शिवाजी नगर पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी। अजय सिंह ने आज सबेरे उनके पिता तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे जन्मदिन पर बधाई देने आए लोगो से दिन भर मिलते रहे वही अजय सिंह से मिलने वालों का तांता लगा रहा निज निवास सी 19 में प्रदेश भर से पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी गणमानी नागरिक और समाजसेवियों ने उनसे मिलकर उन्हें उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके लंबी उम्र की कामना की सीधी जिले से भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह कांग्रेस उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू सहित बड़ी संख्या में जिले के महिला कांग्रेस के साथ जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने भी बड़े जोश और उल्लास के साथ अजय सिंह राहुल भैया को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अजय सिंह राहुल के जन्मदिन के मौके पर भोपाल स्थित उनके आवास में प्रदेश भर से आए लोगों ने अपने-अपने अंदाज में मिलकर उन्हें उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम ढोल नगाड़े पटाखे और पारंपरिक गीतों की भी छटा दिखाई पड़ी।

News TOP Footer