अजय सिंह राहुल का जन्मदिन मनाने भोपाल में जुटेंगे हजारों समर्थक और कार्यकर्ता

सीधी धर्मेंद : विंध्य की राजनीति में कांग्रेस के एक कद्दावर नेता, जिनका सभी दल के नेता सम्मान करते हैं चालीस साल की राजनीतिक यात्रा के जो दौरान पांच साल मंत्री पद दो मर्तबा नेता प्रतिपक्ष रहे वे दो विधानसभा और दो लोकसभा चुनाव हारे उनकी दो मर्तबा मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही किंतु खुद चुनाव हार गए। कांग्रेस की सरकार तो बनी लेकिन सरकार में राहुल भैया नहीं थे जय पराजय दोनों का स्वाद चखा बावजूद इसके भी कभी विचलित नहीं हुए। पूरे दृढ़ता के साथ जमीन और जनता से जुड़े रहे जन-सेवा करते रहे जो भी उनके पास आया बिना किसी भेदभाव के यथासंभव मदद करने में कोई कोताही नहीं की एक निर्विवाद और बेदाग छवि वाले नेता अजय सिंह राहुल भैया का आज 23 सितंबर को जन्मदिन है बिगत बर्ष अजय सिंह राहुल भैया ने अपने समर्थकों की विशेष मांग पर अपना जन्म दिवस अपने निज निवास चुरहट में मनाया था लेकिन इस बार प्रदेश भर के उनके चाहने वाले समर्थकों के आग्रह पर उन्होंने भोपाल स्थित शासकीय कार्यालय आवास सी 19 में अपने समर्थको चाहने वाले लोगों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने का निर्णय लिया है बावजूद इसके सीधी जिला मुख्यालय में अजय सिंह राहुल भैया को चाहने वाले समर्थको ने उनके जन्मदिन की बधाई के पोस्टर लगवा कर उन्हें शुभकामनाएं दी है इसके साथ ही 23 सितंबर को अजय सिंह राहुल भैया के जन्मदिन को उनकी गैर मौजूदगी में उनके समर्थक अपने ही अंदाज में मन कर अपनी खुशी का इजहार करेंगे और राहुल भैया की लंबी उम्र की कामना करेंगे। वहीं जिले भर से अजय सिंह राहुल भैया के समर्थक उनका जन्मदिन मनाने भोपाल पहुंच चुके हैं जहां वह अजय सिंह राहुल भैया के जन्मदिन में शामिल होकर उनको जन्मदिन की बधाई देंगे और अपनी खुशी का इजहार करेंगे।
