भाजपा का सदस्यता अभियान पार्टी का औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है

0 315
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। प्रत्येक कार्यकर्ता इसे प्रेस्टीज इश्यू बनाकर अपने लक्ष्य को प्रथम चरण में ही पूर्ण करें। पार्टी का सदस्यता अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वैचारिक आंदोलन है।उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र खटीक ने सीधी जिले में चल रही सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह मौजूद रही।केंद्रीय मंत्री और आठ बार के लगातार सांसद रहने वाले श्री खटीक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर बूथ पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने वाली है। एक भी बूथ पार्टी की सदस्यता से अछूता ना रहे, चाहे वह बूथ सुदूर अंचल का हो या फिर नगरीय निकाय का। हर पोलिंग बूथ पर सैकड़ो की संख्या का लक्ष्य प्रथम चरण में ही पूर्ण करना, हर पार्टी के जांबाज सिपाही का काम है। सीधी का संगठन बहुत ही परिपक्व एवं विशाल है, जिसके दम पर मुझे विश्वास है कि जिले का सदस्यता का लक्ष्य समय सीमा में पूर्ण होगा। केंद्रीय मंत्री श्री खटीक ने इसके पूर्व प्रत्येक जनप्रतिनिधि की सदस्यता का व्यापक रूप से मूल्यांकन किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जिले का लक्ष्य पूर्ण करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए हम निश्चित समय में जिला और लोकसभा का सदस्यता लक्ष्य पूर्ण करेंगे। असंभव को संभव बनाने वाले कार्यकर्ता का समूह ही भारतीय जनता पार्टी कहलाती है। भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि सीधी जिला सदस्यता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करें, इसके लिए शुभकामनाएं देता हूँ। साथ ही हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिले का लक्ष्य पूर्ण करेंगे। अभी सदस्यता के मामले में सीधी विधानसभा अव्वल है। इस अवसर पर मोर्चा, मंडल एवं सदस्यता टोली के सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer