चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने अपने विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल द्वारा चुरहट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विभागों में अपने विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। ये नियुक्तियां आम जनता की समस्याओं का समाधान एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रभावी ढंग से जनता की बात रखने के उद्देश्य से ये की गई है। अजय सिंह द्वारा नामांकित विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में विधायक प्रतिनिधियों में जिला पंचायत सीधी में भारत सिंह,जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री,जनपद पंचायत सीधी में रामभिलाष पटेल,नगर परिषद रामपुर नैकिन में वरुण गुप्ता,नगर परिषद चुरहट में रतिभान पटेल,शासकीय महाविद्यालय रामपुर नैकिन में असलम खान,शासकीय महाविद्यालय चुरहट में भैयालाल रावत से.नि.प्राचार्य,शासकीय संस्कृति महाविद्यालय भितरी में अर्जुन दास साकेत से.नि.प्राचार्य के नाम शामिल हैं।
