नेपाल को हराकर विजय प्राप्त कर लौटे पांच छात्रों का पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान

सीधी धर्मेंद : अंतरविद्यालयीन राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2024 राजगढ़, मध्य प्रदेश में सीधी जिले के ग्राम हड़बड़ो के शासकीय विद्यालय के पांच छात्रों ने वाली बाॅल अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में नेपाल को हराकर विजय प्राप्त की,जिसमें मीनाक्षी सिंह, समीक्षा सिंह, मधु सिंह, श्रीअंश सिंह को गोल्ड मेडल एवं ओम सिंह को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में देश प्रदेश और जिले का नाम रोशन करने के बाद वापस आए विजेता खिलाड़ियों ने जिले के खेल एवं युवक कल्याण विभाग के अधिकारी जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव से मुलाकात की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी बच्चों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इसके बाद विजेता बच्चों ने जिले के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा से मुलाकात की पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को उनकी इस सफलता के लिए उन्हें बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया पुलिस अधीक्षक ने सभी विजेता खिलाड़ियों के परिजनों को भी शुभकामनाएं दी और बच्चों को मिष्ठान खिलाया। विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बच्चों की इस सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
