प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान आई.ई.सी. कैम्पेनिंग का हुआ शुभारम्भ

0 115
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान आई.ई.सी. कैम्पेनिंग का शुभारम्भ करते हुए अपर कलेक्टर राजेश शाही ने जिले के पत्रकारों से पीएम जनमन महाअभियान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की तथा महाअभियान की सफलता के लिए सहभागिता की अपील की। अपर कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) भारत सरकार का सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम है। इस योजना की शुरूआत जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर दिनांक 15.11.2023 को हुई थी। देश के 18 राज्यों की विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए अधोसंरचनात्मक विकास एवं सामाजिक आर्थिक पिछड़ापन दूर करनें के लिए यह योजना क्रियान्वित की गई है। म.प्र. में 03 विशेष पिछड़ी जनजातियाँ यथा बैगा, भारिया तथा सहरिया को चिन्हित किया गया है जो 22 जिलों में निवासरत हैं। सीधी जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा जनजाति है, जो 05 विकासखण्डों के 111 ग्राम पंचायतों के 174 ग्रामों में निवासरत है, जिनकी जनसंख्या 33752 है। उपरोक्त 11 महत्वपूर्ण क्षेत्रों के अतिरिक्त आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड आदि सेवाओं से पी.व्ही.टी.जी. परिवारों को शत प्रतिशत लाभान्वित किये जाने का लक्ष्य है। उक्त सेवाओं का शत प्रतिशत लाभ बैगा जनजातियों को मिले इसके लिए भारत सरकार द्वारा दिनांक 23.08.2024 से 10.09.2024 तक आई.ई.सी. कैम्पेनिंग तथा लाभार्थी सेचुरेशन कैम्प आयोजित किये जाने का निर्देश दिया गया है। सीधी जिले में 05 विकासखण्डों में कुल 122 कैम्प, उक्त समयावधि में लगाये जायेगें अपर कलेक्टर ने बताया कि सीधी जिले में जनधन बैंक खाता, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि तथा राशन कार्ड में शतप्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हो गई है। पत्रकार वार्ता में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ डी के द्विवेदी, जिला जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मिश्रा सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

News TOP Footer