भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन का उत्सव

0 114
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान और पूर्व जिलाध्यक्ष के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थित और मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी की अध्यक्षता मे रक्षाबंधन का उत्सव हर्षोल्लास के साथ पार्टी कार्यालय में मनाया। महिला मोर्चा की सभी बहनों ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अतिथियों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की बधाई दी और सभी ने बहनों की रक्षा और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया। रक्षाबंधन की राखी बंधवाने के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर सभी बहनों को शुभकामनाएं। भारतीय जनता पार्टी देश की प्रत्येक बहनों की रक्षा, समृद्धि और सुरक्षा के लिए के साथ-साथ उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी और कार्य कर रही है। लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी सहित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से हमने बहनों को रक्षाबंधन के पूर्व ही उपहार दिया है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान ने रक्षाबंधन उत्सव की महिमा को विस्तार से बताते हुए कहा कि राखी बहनों के प्रति भाइयों का स्नेह प्रकट करने का त्यौहार है। उनकी रक्षा करने का वचन देने का त्यौहार है। पूर्व जिला अध्यक्ष मऊगंज जिला संगठन प्रभारी के के तिवारी ने कहा कि महिला मोर्चा की बहनों ने आज रक्षाबंधन का उत्सव मनाया है। इसके पीछे की भावना बहनों के कल्याण की कामना है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी ने सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को महिला मोर्चा की बहनों के साथ राखी बांधकर रक्षाबंधन उत्सव मनाया। इसके पश्चात हल्दी चंदन और मुंह मीठा करा कर रक्षाबंधन की पवित्र भावना को रखा।

News TOP Footer