चुरहट पुलिस ने 2 लाख 15 हजार की विनरेक्स नशीली कफ सिरप,के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

0 597
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : नशा विरोधी अभियान के तहत सिद्ध जिले की चुरहट पुलिस ने 2 लाख 15 हजार रूपये कीमती विनरेक्स कफ सिरप, दो नग मोटर सायकल, एवं 3 नग मोबाईल को जप्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों में सूरज हेला पिता रामलाल हेला उम्र 35 वर्ष नि० बार्ड क्रमांक 01 अम्बेडकर नगर कोरांव, राजा भारतीया पिता राकेश भारतीया उम्र 19 वर्ष नि. बरदहा थाना कर्छना जिला प्रयागराज, संजय हेला पिता राधेश्याम हेला उम्र 26 वर्ष नि. बडोबर थाना कोरांव जिला प्रयागराज और सूरज कुमार भारतीया पिता राममूरत भारतीया उम्र 26 वर्ष ग्राम बरदहा थाना कर्छना जिला प्रयागराज शामिल है। आरोपियों का उक्त कृत्य धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट 1949 के अन्तर्गत दण्डनीय पाये जाने पर अपराध कायम कर सभी आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी सूरज हेला से पूछताछ की गई जो अपने कथन में बताया कि महिपाल साकेत नि० बडबरा 739 ने उक्त नशीली कफ सिरप अवैध रूप से बिक्री करने के लिए हम लोगो से मगवाया था जो नशीली कफ सिरप उ0प्र0 से लेकर महिपाल साकेत को बिक्रय करने के लिए आये थे जो बिक्री करने के पूर्व ही पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। महिपाल साकेत की पता तलाश की गई जो नहीं मिला जिसकी गिरफ्तारी हेतु पृथक से टीम को लगाया गया हैं। नशा विरोधी अभियान के तहत चोरहट पुलिस को मिली बड़ी सफलता की एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जानकारी दी और कहा कि जिले के पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस की नशा विरोधी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

News TOP Footer