सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने संसद में जिले के जल जीवन मिशन कार्य के भ्र्ष्टाचार की खोली पोल

सीधी धर्मेंद : सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी परियोजना जल जीवन मिशन की कार्य प्रणाली पर लोकसभा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर सदन में प्रश्न उठाया वही हर व्यक्ति को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद भी व्यापित किया। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने लोक जन हित के मुद्दों के अंतर्गत लोकसभा संसदीय क्षेत्र में किया जा रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर सदन में प्रश्न पूछते हुए कहा कि जल जीवन मिशन का कार्य एलसीसी और केपीटीएल कंपनियों द्वारा किया जा रहा है। इन कंपनियों ने नेशनल हाईवे को बिना परमिशन के मनमानी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया है। और प्रयोग में लाई जा रही पाइप भी घटिया है, जिसके कारण जहां एक ओर नेशनल हाईवे की सड़क खराब हुई है, शहर के सौंदर्यीकरण को ग्रहण लगा है और दुर्घटनाएं भी हुई है वहीं दूसरी ओर खराब गुणवत्ता की पाइपों के उपयोग के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकाक्षी परियोजना जल जीवन मिशन पर ग्रहण लगाने का कार्य किया जा रहा है। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने लोकसभा में प्रश्न उठाते हुए कहा कि इस मिशन के अंतर्गत कार्य करने वाली कंपनियों के लिए बनी समिति मे सिविल सोसाइटी से भी कुछ प्रतिनिधि रखे जाएं, जो उनके कार्यों की मॉनीटरिंग कर सके। एल सी सी और के पी टी एल कंपनियों द्वारा किए जा रहे जल-जीवन मिशन के अब तक हुए कार्यो की जांच करके इन कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए, इन्हें ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही हो और नेशनल हाईवे को क्षतिग्रस्त करने के कारण और घटिया पाइप इस्तेमाल के कारण इनके ऊपर जुर्माना भी लगे। सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा का सदन में प्रश्न पूछने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने सीधी जिले में चल रही नल जल योजना में कंपनियों द्वारा किए जा रहे हैं भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की लोकसभा में पोल खोल कर रख दी जिले के सांसद का इतने पारदर्शी तरीके से सदन में सच्चाई रखने का यह तरीका लोगों को काफी पसंद आ रहा है जिले के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने देश के सर्वोच्च सदन में जिन बातो का जिक्र किया है वह हवा हवाई नहीं है उसके फोटो भी हमारे पास मौजूद है जो उनकी बातों की सच्चाई को और पुख्ता बनती हैं ऐसे में जिले के विकास कार्यों में किया जा रहे भ्रष्टाचार और अनियमितता करने वाली कम्पनियो पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
