संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र की आदमखोर बाघिन टी-44 को बेहोश कर मुकुंदपुर सफारी भेजा गया

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र की मशहूर आदमखोर बाघिन टी-44 का आज रविवार के दिन बेहोश करके रेस्क्यू कर लिया गया यह कई दिनों से आदमखोर हो गई थी बाघिन टी-44 जंगली जानवरों का शिकार ना करके पालतू जानवरों और आदमियों का शिकार कर रही थी जिसके बाद ग्रामीणों वा जनपद पंचायत कुसमी की अध्यक्ष ने विधायक कुंवर सिंह टेकाम से आदमखोर बाघिन को यहां से हटाने की मांग की थी। विधायक और जनपद पंचायत कुसमी की अध्यक्ष के द्वारा वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों से इस संबंध में चर्चा की गई थी,विधायक ने पत्र भी जारी किया था। जिसके बाद वन विभाग के सीसीएफ अमित दुबे के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद बाघिन टी 44 को मझीगमा के जंगल से कड़ी मसक्कत के बाद ट्रेकूलाइज किया गया और उसे पकड़ लिया गया तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली वन विभाग के अधिकारियो जानकारी देते हुए बताया है कि बाघिन T44 का सफल रेस्क्यू किया गया और अब उसे मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर रिजर्व सफारी के लिए भेज दिया गया है। रेस्क्यू टीम में मुख्य रूप से वन विभाग के सीसीएफ अमित दुबे के साथ एसडीओ रामेश्वर टेकाम,वन प्राणी चिकित्सक नितिन गुप्ता,अभय सेंगर,रेंजर सी एल कोल के साथ अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
