जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन विजेता बच्चे करेंगे सैर सपाटा

सीधी धर्मेंद : म.प्र. पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदेश के समृद्धिशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से छात्रों को अवगत कराने तथा पर्यटन के माध्यम से जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय पर्यटन क्विज 2024 का आयोजन स्थानीय टाटा कालेज में किया गया। जिले के 184 शासकीय एवं निजी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये आनलाईन पंजीयन किया था जिसमें 152 विद्यालयों के 456 विद्यार्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुये। जिसमे लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 6 स्कूलों के 18 विद्यार्थी द्वारा मल्टीमीडिया क्विज राउन्ड में सहभागिता की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को मेडल, प्रमाण पत्र तथा प्रथम तीन विजेता टीमों को तीन दिन दो रात एवं उपविजेता तीन टीमों को दो दिन एक रात के लिए म.प्र. के किसी भी पर्यटन स्थल का भ्रमण के लिये कूपन देकर पुरस्कृत किया गया। जिसमें आवास, भोजन एवं परिवहन की व्यवस्था पर्यटन विभाग द्वारा की जाती है। नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत कुमार मिश्र द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन में तथा सीईओ जिला पंचायत राहुल धोटे एवं डीईओ डॉ. पी एल मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
