ग्राम डेम्हा में फैली हैजा की बीमारी एक बच्चे की गई जान 18 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती

0 203
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जुलाई माह के अंतिम समय में भीषण गर्मीए बरसात बढी उमसए कुआं तालाबों और हैंड पंपों में आए नए और दूषित पानी के उपयोग के साथ गलत खानपान के तौर तरीकों के चलते कुछ गांव में लोग बीमार पड़ने लगे हैं सीधी जिला मुख्यालय से कुछ दूर स्थित गांव डेम्हा में विगत दो दिन से हैजा की बीमारी फैल गई है जिसमें एक बच्चे की मौत की खबर है वही 18 से भी ज्यादा मरीज जिला अस्पताल सीधी में इलाज के लिए भर्ती हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और डेम्हा गांव में फैली बीमारी के संबंध में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर एसबी खरे ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जानकारी दी और कहां की गांव में शिविर लगाकर इलाज करने की आवश्यकता है जिसके लिए हमने जिले के कलेक्टर को सूचित कर दिया है। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम डेम्हा में हैजा बीमारी की वजह से स्थिति बिगड़ने के और प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आई खबरों को देख सुन जिले के अधिकारी संबंधित गांव डेम्हा पहुंच गए और हालात का जयजा लिया। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे द्वारा ग्राम डेम्हा की आदिवासी बस्ती में भ्रमण कर ग्रामवासियों से चर्चा की गई। बताया गया की आदिवासी बस्ती के लोग जिस ट्यूबेल के पानी का उपयोग कर रहे थे उनका सेंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जांच हेतु भेजा गया है। पंचायत द्वारा टैंकर के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय स्तर पर मौसमी कनकौआ, चेचु, चकौड़ा इत्यादि अस्वास्थ्यकर भाजी सब्जियों के उपयोग न करने हेतु स्थानीय ग्रामीणों को समझाईस दी गई। इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों द्वारा निर्देशानुसार डेम्हा ग्राम के पेयजल स्त्रोतों में क्लोरीन डालने की कार्यवाही की गई। भ्रमण के दौरान उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आई.जे. गुप्ता, ईई पीएचई टी.एस. बरकड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधी अशोक तिवारी, नायब तहसीलदार तीरथ अक्षरिया उपस्थित रहे।

News TOP Footer