घर में घुसकर जमकर मारपीट करने वालो पर नहीं हुई कार्यवाही पीड़ित ने एसपी से की शिकायत

0 430
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत दिनों सीधी कोतवाली अंतर्गत ग्राम छुहिया में रास्ते में बाडी लगाने की विवाद में एक महिला व उसके पुत्र के साथ परिवार के ही कुछ लोगों द्वारा उसके घर में घुसकर जमकर मारपीट कर दी गई उक्त मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है उक्त घटना की पीड़ित महिला और उसके पुत्र ने कोतवाली पुलिस में शिकायत की लेकिन कार्यवाही न होने पर महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के हौसले बुलंद है और वह लगातार महिला और उसके पुत्र को धमका रहे हैं जिसके चलते 25 जुलाई को महिला मुन्नी साहू ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से अपने प्रकरण में कार्यवाही करने की फरियाद की है। बताया गया कि कोतवाली अंतर्गत ग्राम छुहिया की रहने वाली मुन्नी साहू पति द्वारिका साहू उम्र 45 वर्ष एवं उसका पुत्र दिलीप साहू 19 वर्ष अपने घर में थे इसी दौरान आरोपी दादू लाल उर्फ दादू साहू मनीष साहू एवं रात नाथ साहू द्वारा उनके रास्ते में बड़ी लगाकर रास्ता बंद करने की कोशिश की जा रही थी जिसका विरोध करने पर उक्त तीनों लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया और मारपीट करने लगे हल्ला गुहार करने पर गांव के लोगों के दौड़कर वहां पहुंचने पर किसी कदर आरोपियों से पीड़ितों को बचाया गया जिसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई जा चुकी है कार्रवाई न होने की स्थिति में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई है पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी फरियाद करने आई पीड़ित महिला मुन्नी साहू और उसके पुत्र दिलीप साहू ने मीडिया को अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी और कहा कि हमें पुलिस अधीक्षक और पुलिस से न्याय की उम्मीद है कि वह आरोपियों पर कार्यवाही करेंगे जिससे हम लोगों की जान बच सके।

News TOP Footer