आज आएँगे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव सीधी

0 470
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव समर बहादुर यादव ने मीडिया को जानकारी दिए हैं कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारती एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव का आगमन सीधी में कल दिनांक 22 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे होने जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर फोर व्हीलर टू व्हीलर गाड़ियों के काफिले के साथ बाईपास से पडैनिया होते हुए सम्राट चौक अस्पताल चौक से कलेक्ट्रेट चौराहा के पास विथिका भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा इसके पश्चात जिले की कई समस्याओं को लेकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपा जाएगा। तत्पश्चात उच्च विश्राम गृह सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता होगी शाम 5:00 बजे सतना जिले के कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे साथ में भोपाल से चलकर आ रहे सीधी जिले के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं नवनियुक्त प्रदेश महासचिव राम प्रताप सिंह यादव का स्वागत होगा साथ ही सीधी प्रभारी प्रदेश सचिव एमडी खान युव जनसभा के राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव सिंगरौली प्रभारी पूर्व प्रदेश सचिव श्रवण कुमार विश्वकर्मा पूर्व प्रदेश कार्यसमिश सदस्य धर्मेंद्र सिंह बघेल सहित उपस्थित रहेंगे।

News TOP Footer