समाजवादी पार्टी ने राम प्रताप यादव को समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश का महासचिव बनाया

सीधी धर्मेंद : उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली भारी सफलता से उत्साहित समाजवादी पार्टी अब अन्य प्रदेशों में भी अपने संगठन को मजबूत करने के काम में जुट गई है उसी कड़ी में मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव पूरे प्रदेश का दौरा करके पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे इसके लिए उन्होंने अपनी टीम की भी घोषणा कर दी है जिसमें उन्होंने सीधी जिले के पार्टी के विधानसभा चुनाव उम्मीदवार रहे राम प्रताप यादव को फिर से बड़ी जवाबदारी दी है और उनको समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश का महासचिव बनाया है उनके कंधे पर भी मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंप है 18 जुलाई को मीडिया से एक मुलाकात के दौरान राम प्रताप यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के दौरे की जानकारी दी और कहा कि 22 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष सिद्धि के दौरे पर भी आएंगे और वह पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे
