18 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले धरना सत्याग्रह की संपन्न हुई तैयारी बैठक

सीधी धर्मेंद : 18 जुलाई को अजय सिंह राहुल भैया पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं श्री मितेंद्र दर्शन सिंह अध्यक्ष मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नेतृत्व में सत्याग्रहए धरना आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारी बैठक जिला युवा कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा 14 जुलाई को जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय जवाहर में पंकज सिंह चंदेल प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस एप्रभारी युवा जिला कांग्रेस सीधी और जिला युवा कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू की मौजूदगी में किया गया बैठक में नीट परीक्षा में हुई धांधलीए नर्सिंग घोटाले के साथ ही जिले के स्थानीय मुद्दों को लेकर शासन प्रशासन को घेरने की रूपरेखा चर्चा की गई बैठक में सीधी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने.अपने सुझाव दिए बैठक के बाद युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज सिंह चंदेल और जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को 18 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले धरना सत्याग्रह की रूपरेखा और मुद्दों की जानकारी दी साथ ही जिले के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की।
