लोकसभा सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने जिला पदाधिकारी बैठक को किया संबोधित

सीधी धर्मेंद : भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित जिला पदाधिकारी बैठक में लोकसभा सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा की मैं पार्टी का साधारण कार्यकर्ता जिसे आज जनता जनार्दन ने लोकसभा दिल्ली के लिए चयनित करते हुए भेजा है। संसदीय मेरे लिए पद नहीं बल्कि जिम्मेवारियों का पुलिंदा है। सांसद में लोकसभा के लिए हूं, किंतु लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी सांसद बनकर कार्य करे और जनता की समस्याओं को मुझ तक पहुंचाए। अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करें क्योंकि संगठन की मजबूती से ही हमारी मजबूती होगी। हमने प्रदेश स्तर पर 80 प्रतिशत से अधिक बूथो को जीतकर 29 में 29 सीटे जीतने का इतिहास बनाया है। इस जीत का श्रेय पन्ना प्रमुख, पन्ना समितियों के साथ-साथ सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जाता है प्रदेश मंत्री पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने जिला पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी आगामी दिनों में होने वाली मंडल और शक्ति केदो की बैठकों को उत्साह और उमंग के साथ आयोजित करें। धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है ,ठीक उसी प्रकार हम सभी टीम भावना से काम करते हुए विकसित सीधी का संकल्प लें। सिहावल विधानसभा के विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि डॉ राजेश मिश्रा केवल सांसद के रूप में नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता के रूप में हम सभी के लिए मिसाल हैं। इनकी कार्य पद्धति उत्तम है। भारतीय जनता पार्टी की जिला पदाधिकारी बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव, जिला उपाध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने बधाई प्रस्ताव एवं जिला महामंत्री अशोक पटेल ने शोक प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
