गुजरात में 6 मंजिला इमारत गिरी, सीधी जिले के 5 लोगो की हुई दर्दनाक मौत

0 384
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : गुजरात के सूरत समेत कई इलाकों में बीते कई दिनों से जारी भारी बारिश के बीच शनिवार के एक बड़े हादसा हो गया। गुजरात के सचिन जीआईडीसी सिद्धि गणेश पाली गांव में स्थित एक 6 मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। घटना के बाद से शुरु हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में अबतक 7 लोगों के शव मलबे से बाहर निकाले जाने की पुष्टि कर दी गई है। खास बात ये है कि हादसे में जान गवाने वालों में 7 में से 5 मृतक मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले हैं। जहा गांव में एक साथ पांच मौते की खबर आते ही मातम सा पसर गया है। वहीं, घटना स्थल की बात करें तो बीते 18 घंटों से अब भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। हादसे में सीधी जिले के निवासी इन लोगों की जान गई 1- हीरामणि केवट पिता बंभोली केवट, निवासी परासी, पोस्ट टिकरी, जिला सीधी मध्य प्रदेश। 2- लालजी केवट पिता बंभोली केवट, निवासी परासी, पोस्ट टिकरी, जिला सीधी मध्य प्रदेश 3- शिवपूजन केवट पिता शौखीलाल केवट, निवासी दियादोल, पोस्ट मझौली, जिला सीधी मध्य प्रदेश 4- प्रवेश केवट पिता शौखीलाल केवट निवासी दियादोल, पोस्ट मझौली, जिला सीधी मध्य प्रदेश5- अभिलाष केवट पिता छोटेलाल केवट, कोटमा टोला मझौली, जिला सीधी मध्य प्रदेश। घटना के सम्बन्ध में सूरत पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिल्डिंग गिरने के तुरंत बाद ही एक महिला को बचा लिया गया था, जबकि 3 अन्य शव रेस्क्यू के दौरान रात में ही निकाले जा चुके थे। जबकि, 4 और शव निकलने की पुष्टि रविवार की सुबह हो सकी है। हालांकि, अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये दर्दनाक घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे के आसपास घटी है। इमारत का निर्माण 2016-17 के बीच हुआ था। इमार में रहने वाले अधिकतर लोग मध्य प्रदेश समेत आसपास के राज्यों के रहने वाले हैं, जो आसपास की फैक्ट्रियों में काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीधी जिले के सांसद डॉ, राजेश मिश्रा ने स्थितियों का जायजा लेने के लिए सूरत के सांसद मुकेश दलाल से बातचीत की है। उन्होंने व्यवस्था कराकर सभी शवों को सीधी पहुंचवाने की बात भी कही है। इस घटना के बाद मृतकों के गांव में मातम पसर गया है सभी मृतक दिया डॉल और परासी गांव के रहने वाले हैं जहां पर अब उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और लोग उनके सबों के आने का इंतजार कर रहे हैं।

News TOP Footer