सीधी शहर में आज निकाली जाएगी भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की पावन रथ यात्रा

सीधी धर्मेंद : पूरे देश में प्राचीन मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हर साल आषाढ़ महीने की द्वितीय तिथि पर निकाली जाती है. इस रथ यात्रा के निकलने के पीछे कई मान्यताएं हैं. कहते हैं कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के अवतार के रूप में भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम के साथ अपनी बहन सुभद्रा को नगर घुमाने के लिए ले जाते हैं ऐसा माना जाता है कि इतिहास में भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा ने नगर घूमने की इच्छा ज़ाहिर की जिसके बाद बहन की इच्छा पूरा करने के लिए भगवान जगन्नाथ ने 3 रथ बनवाए, और सुभद्रा को नगर घुमाने के लिए रथ यात्रा पर ले गए. सबसे आगे वाला रथ भगवान बलराम का, बीच वाला रथ बहन सुभद्रा के और सबसे पीछे वाला रथ भगवान जगन्नाथ का होता है बिगड़ बरसों की बात इस वर्ष भी 7 जुलाई को सीधी शहर में भगवान से जगन्नाथ स्वामी की पावन रथ यात्रा सीधी शहर के पूजा पार्क से शाम 4:00 बजे निकल जाएगी रथ यात्रा का शुभारंभ पूजा पार्क से किया जाएगा रथ यात्रा अस्पताल चौक कोतवाली रोड सराफा बाजार पुराना हनुमान मंदिर फूलमती माता मंदिर नई गल्ला मंडी लालता चौराहा होते हुए पूजा पार्क पहुंचेगी जहां पर महारथी संगीत भजन के साथ भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा सीधी शहर में निकलने वाली रथ यात्रा के आयोजकों ने सभी नागरिकों से भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा में शामिल होकर उसका पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
