सांसद एवं विधायक ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

0 118
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला चिकित्सालत परिसर सीधी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डाॅ. राजेश मिश्रा एवं विधायक सीधी रीती पाठक ने पोलियो बूथ में ’’दो बूद जिंदगी की’’ पोलियो वैक्सीन बच्चों को पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देव कुमार सिंह चैहान, अमलेश्वर चतुर्वेदी, विश्वबंधुधर द्विवेदी, पुनीत नारायण शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार डाॅ. आई.जे. गुप्ता, सिविल सर्जन डाॅ. एस.बी. खरे, जिला टीकाकरण अधिकारी. डाॅ. नागेन्द्र बिहारी दुबे, रीतेश पाण्डेय डाटा मैनेजर, विकास सिंह जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर सीधी सहित जिला चिकित्सालय सीधी के समस्त चिकित्सकगण व स्टाफ उपस्थित रहे। सांसद तथा विधायक ने उपस्थित 0-5 वर्ष के बच्चों को दो बूॅद पोलियो की खुराक पिलाई एवं समस्त नागरिकों से अपील की है कि अपने 0 से पाॅच वर्ष तक के बच्चों को आवश्यक रूप से पोलियो बूथ पर ले जाकर दो बॅूद पोलियो की खुराक पिलवाये जिससे देश में पोलियो पुनः न पनपने पाये।

News TOP Footer