जल संरक्षण एवं संवर्धन को बनाए जनआंदोलन कहा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने

0 134
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत सिहावल के ग्राम पंचायत बघोर में तालाब के गहरीकरण में श्रमदान, साफ सफाई अभियान सहित जन समस्या निवारण शिविर का प्रारंभ नवनिर्वाचित सांसद डॉ राजेश मिश्रा एवं विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ राजेश मिश्रा द्वारा ग्रामवासियों से अपील की गई कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के इस अभियान को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता है। गंगा दशहरा के दिन इस अभियान का समापन नहीं हुआ है बल्कि जनआंदोलन की शुरुआत हुई है। सांसद ने कहा कि यह अभियान प्रकृति के साथ लोगों का जुड़ाव बढ़ाने का अभियान है। सांसद द्वारा उपस्थित जनों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलवाई गई। विधायक सिहावल श्री पाठक ने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारे समाज में नदियों तालाबों की महत्ता रही है। हमारी प्राचीन सभ्यताएं नदियों के किनारे बसतीं थीं जो इस बात का प्रमाण है। विधायक ने ग्राम बघोर को इस क्षेत्र का सबसे पहले का आबाद एवं बसाहट वाला गांव बताते हुए कहा कि यह गांव पूर्व से ही जल संसाधन के दृष्टि से समृद्ध रहा है। वर्तमान में जो जल संकट है उसे तालाब की गाद निकाल, कुओं की साफ सफाई एवं मरम्मत कर तथा अन्य उपलब्ध जल स्रोंतो के जीर्णोद्धार से वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए समुचित जल तथा स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध करा पाएंगे। आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर राजेश शाही, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शैलेश पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी/कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

News TOP Footer