समाज के सभी वर्गों का शोषण भाजपा की सरकार में हो रहा है कहा ज्ञान सिंह ने

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने विग्यप्ति जारी करके भाजपा की सरकार और सीधी जिले के भाजपा जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार और सीधी जिले के भाजपा जनप्रतिनिधियों को सीधी के विकास उसकी अस्मिता और समाज के सभी वर्गों के हित से कोई लेना-देना नहीं है समाज के सभी वर्गों का शोषण भाजपा की सरकार में हो रहा है जिले की महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित नहीं है सबसे ज्यादा शोषण एससी-एसटी समाज का हो रहा है सीधी जिले में लगातार अपराध पढ़ रहे हैं विकास के नाम पर सिर्फ शिलान्यास की खानापूर्ति की जा रही है लेकिन विकास दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता है उन्होंने भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि सीधी के विकास में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं उन्हें सिर्फ अपना और अपने चहेतो का विकास दिखाई देता है सीधी से सिंगरौली राजमार्ग पिछले 20 वर्षों से निर्माणाधीन है लेकिन आज तक पूरा नहीं हो सका एससी एसटी समाज का लगातार शोषण भाजपा की सरकार में हो रहा है पूर्व में पेशाब कांड के द्वारा एक हमारे आदिवासी भाई की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया गया अपने पाप को धोने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उनके पैर धोए लेकिन पैर धोने से उनके पाप नहीं धुले उसी का परिणाम रहा कि उन्हें अपना पद गबाना पड़ा हाल में है वर्तमान में मझौली थाना अंतर्गत समाचार पत्रों के अनुसार 25 से अधिक बेटियों के साथ स्कॉलरशिप के नाम पर धोखाधड़ी करके उनके साथ दुष्कर्म किया गया यह घटना अमानवीय और जिले को शर्मसार करने वाली है हमारे एससी एसटी समाज की बेटियां इतनी डरी और घबराई हुई हैं कि वह आगे आकर शिकायत नहीं कर पा रही हैं वह किससे डर रही है क्या उनके ऊपर प्रशासन का कोई दबाव है जिसकी वजह से वह आगे नहीं आ पा रही जिला अध्यक्ष ने आगे स्पष्ट कहा कि यदि भाजपा की सरकार में स्कॉलरशिप वितरण पारदर्शिता के साथ की जाती तो आज यह घटना घटित नहीं होती लेकिन जिले के अंदर पूर्व में भी छात्रवृत्ति के नाम पर बड़े-बड़े घोटाले हुए जिनकी जांच लेनदेन करके दबा दी गई इसकी जिम्मेवारी सीधे-सीधे भाजपा के सरकार और यहां के भाजपा के जनप्रतिनिधियों की है जिन बालिकाओं के साथ यह घटना घटित हुई है उनकी मानसिक स्थिति कैसी होगी यह समझ जा सकता है लेकिन प्रशासन की उदासीनता स्पष्ट दिखाई दे रही है भाजपा के जनप्रतिनिधि के मुंह से उन बालिकाओं को न्याय दिलाने के लिए एक वाक्य नहीं निकल रहा है यह स्पष्ट करता है कि भाजपा के जनप्रतिनिधि कितने अमानवीय और संवेदनहीन है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सीधी जिले के भाजपा के जो जनप्रतिनिधि हैं उन्हें सीधी जिले के विकास सीधी जिले की अस्मिता यहां के समाज से कोई लेना-देना नहीं है भाजपा की सरकार पिछले 20 वर्षों से सीधी के साथ दोगलापन कर रही है विकास के मामले में सीधी जिला लगातार पिछड़ता जा रहा है लेकिन यहां के भाजपा के जनप्रतिनिधि सीधी के विकास की आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि यह जिला कुंवर अर्जुन सिंह जी दाऊ साहब की कर्मभूमि रही उन्होंने सदैव मजदूर को मालिक बनाने भूमिहीनों को भूमि देने और आदिवासियों के हितों की रक्षा करने का काम किया था आज इस सीधी जिले में आदिवासी समाज के खिलाफ शोषण और अत्याचार हो रहा है यदि आने वाले समय में इन समस्याओं का उचित निराकरण भाजपा की सरकार और स्थानीय प्रशासन के द्वारा नहीं किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी हाथ पर हाथ धर कर नहीं बैठेगी हम समाज के सभी वर्गों के हित की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे इस भाजपा सरकार को नींद से जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी जिले के अंदर विशाल आंदोलन करके भाजपा सरकार की जड़े हिला देगी।
