मतगणना की जानकारी सिंगरौली और शहडोल से संकलित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

सीधी धर्मेंद : लेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी ने आदेश जारी कर लोकसभा निर्वाचन 2024 के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी के अंतर्गत आने वाले कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिंगरौली एवं शहडोल से मतगणना संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी की एक्जाई रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में प्राप्त कर समय-समय पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल भेजे जाने हेतु नोडल अधिकारी नीलेश कुमार शर्मा संयुक्त कलेक्टर जिला सीधी, लल्लाराम तिवारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास सीधी एवं सहायक के रूप में साक्षी गौतम नायब तहसीलदार संलग्न निर्वाचन कार्यालय जिला सीधी को नियुक्त किया गया है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतगणना से संबंधित जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सिंगरौली एवं शहडोल से संपर्क स्थापित कर प्राप्त करेंगें तथा संकलित कर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल को समय-सीमा में भेजवाना सुनिश्चित करेंगे।
