अयोध्या श्री राम लाल के दर्शन को गया सीधी निवासी अमन सोनी की सरयू नदी में डूब कर हुई मौत

सीधी धर्मेंद : अयोध्या श्री राम लाल के दर्शन को गए सीधी निवासी एक युवा के स्नान के दरमियान सरयू नदी में डूब गया है, इस घटना के बाद जहां उत्तर प्रदेश की रेस्क्यू टीम तीन दिनों से लगातार सरयू नदी में गोता लगा रही है वहीं घटना की भनक लगते ही सीधी शहर में भी सनसनी फैली हुई है दरअसल सीधी शहर निवासी गया प्रसाद सोनी का 21 वर्षीय बेटा अमन सोनी अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ 28 अप्रैल को विशेष वाहन से अयोध्या श्री राम लाल दर्शन करने गया हुआ था, जहां पहुंचने के बाद अमन सोनी और उनके साथ में गयें दोस्त जीनू सोनी राजेंद्र सोनी और रोशन सोनी स्नान करने सरयू नदी के तट पर गए थे जहां स्नान के दरमियान गहरे पानी में चले जाने से अमन सोनी सरयू नदी में डूब गया है घटना की भनक लगते ही जहां परिवार जनों में मातम सा छा गया है, मानो ऐसा की दुःख का पहाड़ टूट पड़ा हो, परिवारजन भी सीधी से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं 29 अप्रैल से लगातार उत्तर प्रदेश की स्पेशल रेस्क्यू टीम और गोताखोर की टीम सरयू नदी में अमन की तलाश में जुटी है लेकिन 3 दिन बीत जाने के बावजूद भी अब तक सरयू नदी से अमन नहीं बरामद हो सका है ऐसे में घटना को लेकर जहां सीधी शहर में सनसनी फैली हुई है वही लोग सोशल मीडिया सहित अन्य मार्फतों से भगवान से यह मन्नत मांग रहे है सरयू नदी से अमन बरामद हो सके, बताया गया है कि यह चारों लोग बड़े उत्साह और उमंग के साथ श्री राम लाल का दर्शन करने अयोध्या गए हुए थे जहां दर्शन से पहले ही मातम छा गया है, फिलहाल उत्तर प्रदेश की रेस्क्यू टीम सहित उत्तर प्रदेश सरकार लगातार सरयू नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है ऐसे में देखना दिलचस्प किया होगा कि आखिरकार रेस्क्यू टीम के हाथ कब तक अमन लग सकेगा, इधर जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे-वैसे ही सरयू नदी में डूबे अमन और उनके परिवारजन सहित रिश्तेदारों में दुःख और बढ़ता जा रहा है।
