नियमानुसार भू-अर्जन कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करें कहा कलेक्टर श्री सोमवंशी ने

0 142
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 30 अप्रैल को कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा रेलवे, लोक निर्माण विभाग एवं जल संसाधन विभाग के विभिन्न कार्यों के भू-अर्जन के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने भू-अर्जन की समस्त कार्यवाहियां विभागीय समन्वय से नियमानुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए आवश्यक है कि भू-अर्जन का कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो। इस कार्य में संबंधित निर्माण एजेन्सी तथा भू-अर्जन अधिकारी के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि संबंधित निर्माण एजेन्सी एवं भू-अर्जन अधिकारी प्रत्येक सप्ताह बैठक कर प्राथमिकता निर्धारित करें तथा क्रमबद्ध तरीके से आ रही कठिनाइयों को दूर करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने आगामी 15 दिवस में सभी परियोजनाओं के भू-अर्जन में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर राजेश शाही, संयुक्त कलेक्टर नीलेश शर्मा, उपखण्ड अधिकारी सिहावल प्रशांत कुमार त्रिपाठी, गोपद बनास प्रिया पाठक सहित संबंधित निर्माण एजेन्सी के अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer