खतरनाक घोषित करके बंद की गई पुल को खोल कर शुरू करवा दिया भारी वाहनों का आवागमन

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के हनुमान बाहरी मार्ग में सोन नदी पर बना हुआ जोगदहा पुल अपनी लंबी सेवा देने के बाद जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है जिसे शासन प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के आवागमन के लिए खतरनाक घोषित करके बंद कर दिया गया था लेकिन उक्त पुल को बंद कर दिए जाने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी हो रही है शादी ब्याह के सीजन होने के वजह से लोग अपनी जाम को जोखिम में डालकर उसे पुल से भारी वाहन को लेकर गुजरने के लिए शासन प्रशासन और पुलिस पर दबाव बना रहे हैं जिसके चलते बिगत दिनों जोगदाहा सोन नदी पुल को पार करने के लिए सैकड़ो वाहनों की लाइन लग गई जाम लगने और जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए अमिलिया पुलिस के द्वारा पुल पर लगा अवरोध हटा दिया गया जिससे पुल पर भारी वाहन गुजरते शुरू हो गए लेकिन शासन प्रशासन के आदेशों को दरकिनार करके जान को जोखिम में डालकर भारी वाहनों के लिए पुल को खोल देना एक गैर जिम्मेदार काम है यदि इस दौरान कोई घटना घटती तो इसके लिए कौन जवाबदार होता यह एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है खतरनाक घोषित हो चुके उक्त पुल पर भारी वाहनों का आवागमन फिर से शुरू करवा कर संबंधित थाने की पुलिस ने की शासन प्रशासन के नियमों को दरकिनार किया है अब देखना है शासन प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।
