शासकीय कन्या महाविद्यालय में रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई

0 439
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में उच्च शिक्षा विभाग के स्वास्थ्य दिवस 22 अप्रैल के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम करने के निर्देशानुसार रंगोली प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दिलीप कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम ऋषिकेश फाउंडेशन समाजसेवी संगठन एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ, जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं स्थान प्राप्त किया। जिन्हें पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र एवं शील्ड अतिथियों के द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. दीपारानी इसरानी स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती रश्मि सोनी उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओ.पी. नामदेव ने किया। कार्यक्रम का संचालन ऋषिकेश फाउंडेशन की सदस्य साक्षी पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ, अतिथियों का स्वागत किया गया, तत्पश्चात ऋषिकेश फाउंडेशन के सचिव ऋषभ तिवारी ने संगठन के बारे में वृहद जानकारी प्रदान की। उक्त कार्यक्रम का मुख्य थीम ‘‘पानी बचाओ, पृथ्वी बचाओ‘‘ विषय पर था। उक्त कार्यक्रम की संयोजक प्रो.प्रतिमा कॉल रही, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण प्रो. ज्योति अलुने,प्रो. देवेंद्र सोनी, प्रो. पुष्पेंद्र शाह, डॉ. अमृता ब्राह्मण सहित उपस्थित थे एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने सहभागिता दर्ज की।

News TOP Footer